Uttarakhandउत्तराखंडदावा

अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य जून तक पूरा करने के निर्देश, देहरादून में सीमित स्थानों पर तेजी से होगा काम

देहरादून।राजधानी देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य को लेकर सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की, जिसमें ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य हर हाल में जून माह तक पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में एक साथ कई स्थानों पर काम शुरू करने के बजाय सीमित स्थानों पर कार्य खोलकर अधिक श्रमिकों को केंद्रित किया जाए, ताकि काम तेजी से और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि इस रणनीति से पूरे शहर में अव्यवस्था फैलने के बजाय चुनिंदा स्थानों पर कार्य तेजी से पूरा होगा और आम जनता को कम परेशानी उठानी पड़ेगी। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरे स्थान पर कार्य शुरू किया जाए।
बैठक में सविन बंसल को अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की साप्ताहिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिला प्रशासन और पिटकुल के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button