Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारीदो टूक

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े: मुख्य सचिव

देहरादून। डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, तकनीकी या प्रक्रियागत बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए और यदि मामला शासन स्तर का हो तो उसे तुरंत संज्ञान में लाया जाए। “विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए,” उन्होंने स्पष्ट कहा।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। लंबित टेंडर, स्वीकृतियां और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा करने तथा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने योजनाओं की प्रगति को राज्य के समग्र विकास और जनसुविधाओं में सुधार से जोड़ते हुए दीर्घकालिक एवं सुव्यवस्थित योजना बनाने पर जोर दिया।
कैंची धाम और मानस खंड मंदिर माला मिशन पर फोकस
लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम के सौंदर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता
जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा में मुख्य सचिव ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पेयजल परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। 24 करोड़ की इन्द्रानगर नाला कैचमेंट सीवरेज एवं प्रदूषण रोकथाम योजना। 23 करोड़ की कालाआगर पम्पिंग पेयजल योजना (ओखलकांडा) इन सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने को कहा गया। कुमाऊं आयुक्त ने कार्यों में देरी और चुनौतियों की जानकारी भी दी।

जमरानी बांध और टनल निर्माण पर विशेष जोर

3678.23 करोड़ रुपये की लागत से बन रही जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने इसे जून 2029 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। टनल निर्माण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों का अध्ययन करने को कहा गया। बलियानाला और अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 298 करोड़ की लागत से बलियानाला भूस्खलन उपचार परियोजना को 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा काठगोदाम बस टर्मिनल (67 करोड़), रामनगर बस टर्मिनल व डिपो (28 करोड़,  कुमाऊं विश्वविद्यालय बीएड भवन (45 करोड़),  100 शैया मानसिक चिकित्सालय, गेठिया (44 करोड़),  स्टेट कैंसर संस्थान भवन (39 करोड़), इन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

हल्द्वानी में सीवरेज और ‘नमो भवन’ पर विशेष समीक्षा

हल्द्वानी शहर में 47, 56 और 41 करोड़ की लागत वाले सीवरेज पैकेजों की समीक्षा के साथ ही 397 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ‘नमो भवन’ की प्रगति पर चर्चा हुई। निर्माण में देरी के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश कुमाऊं आयुक्त को दिए गए। इसके अलावा 96 करोड़ की लागत से नैनीताल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जनसेवा, राजस्व और शिकायत निस्तारण पर जोर मुख्य सचिव ने राजस्व वसूली, वन भूमि हस्तांतरण, मुख्यमंत्री घोषणाओं और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और पब्लिक ग्रीवांस मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 21,452 वारिसानों को नामांतरण का लाभ,  2207 में से 2056 राजस्व विवादों का निस्तारण, 10,746 लोगों को “जन-जन की सरकार” कैंपों से लाभ,  3,162 शिकायतों का मौके पर समाधान, पर्यटन और यातायात व्यवस्था पर भी फोकस
आगामी पर्यटन और यात्रा सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव ने पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्ट्रीट लाइट लगाने,  ट्रैफिक प्लान बेहतर बनाने के निर्देश दिए।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने यात्रा सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान और अतिरिक्त 160 होमगार्ड की आवश्यकता रखी।

वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को राहत

जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में 29 मृतकों के परिजनों और 93 घायलों को राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वन विभाग द्वारा कुल 2.91 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

समन्वय से बनेगा आदर्श जनपद

मुख्य सचिव ने अंत में कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को एक आदर्श और तेज़ी से विकसित होने वाले जनपद के रूप में स्थापित करें। बैठक में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button