उत्तराखंडनई जिम्मेदारीप्रमोशन
उत्तराखंड में वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्धन को मिली मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

देहरादून। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल गई है। आज विधिवत आदेश होने के बाद 1 अप्रैल से वह नए मुख्य सचिव का दायित्व संभालेंगे। इधर, निवर्तमान आईएएस राधा रतूड़ी इसी माह सेवा निवृत हो जाएंगी। उनको मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी मिल सकती है।
राज्य में नौकरशाही के सबसे बड़े बॉस यानी मुख्य सचिव की कुर्सी पर वर्ष 1992 बैच के आइएएस अधिकारी आनंद बर्धन आसीन होंगे। 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार समाप्त हो रहा है। ऐसे में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्धन को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। आनंद बर्धन को यह जिम्मेदारी मिलने से राज्य में विकास की गति समेत अन्य कार्य में बेहद सुधार की उम्मीदें लगाई जा रही है। बर्धन बेदाग़ छवि एवं ईनामदार अफसरों में शुमार हैं।