उत्तराखंडनई जिम्मेदारीराजनीति

उत्तराखंड भाजपा ने कर्नल अजय कोठियाल को दी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। कर्नल कोठियाल के अलावा 11 और नेताओं को प्रवक्ता तथा 5 को सह मीडिया प्रभारी बनाया है। इधर, कर्नल कोठियाल ने पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी हाई कमान का आभार जताया है।

भाजपा ने प्रदेश की मीडिया टीम घोषित कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश प्रवक्ता में सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी है। सह मीडिया प्रभारी मे माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button