Uttarakhandउत्तराखंडदावाराजनीति

उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

देहरादून।उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है।भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है। उन्होंने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है।

राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें “धुरंधर” बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था। इस तरह पार्टी के शीर्ष नेताओं के लगातार मिल रहे समर्थन से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा उत्तराखंड में 2027 का चुनाव धामी के नेतृत्व में ही लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button