उत्तराखंड के इस होटल में एक दिन ठहरने का किराया ढाई लाख रुपये, कहां और क्यों है यह होटल महंगा, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। यूं तो उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों की लंबी सूची है। लेकिन ऋषिकेश के पास नरेंद्रनगर में टिहरी रियासत के अंतिम राजा के महल को संवार कर बनाया गया आनन्दा हिमालय होटल सबसे हटकर है। इस होटल में एक दिन ठहरने का सामान्य किराया 50 हजार से शुरू होता है। जबकि सुईट और विला में ठहरने का प्रतिदिन किराया दो लाख से शुरू होता है। जबकि इसमें जीएसटी, अन्य टैक्स और सुविधाओं का खर्चा अलग से देना पड़ता है। रॉयल हेरिटेज में बने स्पा और योगा इस होटल की सबसे बड़ी खासियत है। जिससे यह देश दुनिया के अमीर लोगों की पहली पसंद है।
उत्तराखंड में जेपी, क्लिफ टॉप, ताज, हयात, रेडिशन ब्लू, फ़ॉर फॉइन्ट, ओबरॉय ग्रुप, समेत कई नामी कम्पनियों के होटल हैं। लेकिन राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में आनन्दा द हिमालय स्पा होटल नरेंद्रनगर टॉप में बना हुआ है। इस होटल की सबसे बड़ी खूबी है कि यह टिहरी गढ़वाल रियासत के अंतिम राजा रहे मानवेंद्र शाह का महल रहा है। यानी राजमहल को होटल का रूप देकर यहां आधुनिक सुख सुविधाएं जुटाई गई है। करीब 100 बीघा क्षेत्र में फैले इस होटल की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां से ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार तक सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। जबकि होटल को पूरी तरह हेरिटेज लुक के अलावा घने जंगल मे नेचर को बिना छेड़छाड़ किए बनाया गया है। होटल में करीब 70 से ज्यादा कमरे, सुईट और विल्ला हैं। जबकि स्वमिंग पुल, नेचर वॉक, गोल्फ, योगा, स्पा के अलावा यहां कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
50 हजार से ढाई लाख तक प्रतिदिन का किराया
आनन्दा द हिमालय स्पा होटल नरेंद्रनगर देश के सबसे महंगे होटलों में टॉप पर है। यहां सामान्य कमरे 45 से 50 हजार प्रतिदिन किराया से शुरू होते हैं। जबकि सुईट और विल्ला का किराया डेढ़ लाख से दो लाख से शुरू होता है। इस किराए पर 18 प्रतिशत जीएसटी और दूसरे टैक्स अलग से लगते हैं। यानी कि 50 हजार का कमरा 55 से 60 हजार और 2 लाख का कमरा 2 लाख 40 से 45 हजार तक पड़ता है। इसके अलावा खाना, नाश्ता, गंगा आरती, ट्रेकिंग, स्पा, योगा, थेरैपी आदि का अलग खर्चा है।
अनुष्का, विराट से लेकर रतन टाटा ठहर चुके
नरेंद्रनगर राजमहल को आनन्दा हिमालय होटल बनने के बाद यहां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नामी हस्तियां आ चुकीं हैं। नामी क्रिकेटर विराट कोहली, उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, देश के महान उद्योगपति रतन टाटा, ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स समेत कई देशों के नामी लोग यहां पहुंचे हैं। जबकि देश दुनिया के नामी लोग यहां लम्बे समय के लिए ताजगी लेने आते हैं।
यह पिछले 20 वर्षों में एक अद्भुत यात्रा रही है, जिसके दौरान हमने उच्चतम मानकों पर प्रामाणिक पारंपरिक कल्याण और समझदार, देखभाल सेवा के अपने लोकाचार को बनाए रखा है। कोंडे नास्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स 2020 द्वारा आनंदा को दुनिया में नंबर 1 डेस्टिनेशन स्पा का दर्जा दिया गया, जिसमें रिकॉर्ड 6 मिलियन पाठकों ने अपने पसंदीदा यात्रा स्थलों के लिए मतदान किया। मेरी टीम और मैं इसके साथ विशेषाधिकार प्राप्त और विनम्र महसूस करते हैं, और पिछले दो दशकों में हमें प्राप्त हुए हर पुरस्कार और प्रशंसा के लिए, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि हमें और भी कई मील के पत्थर हासिल करने हैं।
अशोक खन्ना, संस्थापक एवं एमडी आनंदा हिमालय