मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों से की बात, बढ़ाया हौसला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को हौसला बनाए रखने तथा जल्द सुरक्षित बाहर निकालने का भरोसा दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने कम्पनी के द्वारा श्रमिकों के लिए 6 इंच के कंप्रेसर पाइप से खाना भी भेजा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग बचाव कार्य को लेकर दो दिन से उत्तरकाशी में डटे हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री धामी सिलक्यारा सुरंग में बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बचाव दल से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत की गई। साथ ही ऑगर मशीन में काम कर रखे ऑपरेटर, श्रमिकों के कार्य की सराहना की है। मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों से भी कम्युनिकेशन उपकरणों के माध्यम से बातचीत की गई।।इस दौरान श्रमिकों का हाल जाना और उनको सरकार द्वारा चलाये जा रहे बचाव कार्य की जानकारी दी गई। कहा कि जल्द उनको सुरक्षित बाहर निकाल दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का हौसला अफजाई किया है।