Uttarakhandउत्तराखंडनई जिम्मेदारीराजनीति

गंगोत्री में आधी कांग्रेस हुई भाजपामय, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत इन्होंने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। उत्तरकाशी की गंगा और यमुनाघाटी से दिग्गज कांग्रेस नेता लगातार भाजापा में शामिल हो रहे हैं। खासकर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से आधी कांग्रेस अब तक भाजपामय हो गई हैं। जबकि कुछ और बड़े चेहरों के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता लेने की चर्चाएं चल रही हैं। अधिकांश नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभा शामिल हैं। गंगोत्री में भाजपा विधायक सुरेश चौहान तो पुरोला में दुर्गेश्वर लाल विधायक हैं। यमुनोत्री में निर्दलीय विधायक संजय डोभाल विधायक हैं। ऐसे जिले से कांग्रेस के अधिकांश बड़े नेता भाजपा की तरफ रुख कर रहे हैं। पूर्व में उत्तरकाशी और देहरादून में कई बड़े नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इससे काफी हद तक जिले में कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति देखी गई। आज गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से उत्तरकाशी शहर के निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में देहरादून भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सेमवाल ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा की पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से पूरे देश में काम कर रही है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की जिन ऊंचाई को छुआ है, इसी से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, स्वराज विद्वान, सुधा गुप्ता आदि का आभार व्यक्त किया। इधर, पूर्व में पार्षद महावीर चौहान, सविता भट्ट, पूर्व प्रधान मनोज राणा, सुदर्शन चौहान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला, पूर्व प्रमुख वरदेई रावत, भगत सिंह रावत समेत अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली है। जबकि अभी भी कई सीनियर नेता पार्टी में आने की फिराक में माहौल देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button