उत्तराखंडचिंताजनकदुःखद

दुःखद…..उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री का निधन, क्षेत्र में भ्रमण पर गए थे मंत्री, राज्य में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबियत बिगड़ने पर निधन हो गया। मंत्री जनता की समस्याओं को सुनने क्षेत्र में गए थे। जिला प्रशासन ने मंत्री के निधन की पुष्टि की है। इस दुःखद सूचना से राज्य में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार के परिवहन व सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने के बाद आज बागेश्वर में मौत हो गई है। बागेश्वर की जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री के निधन की पुष्टि भी की है। आपको बताते चलें बीते लंबे समय से कैबिनेट मंत्री चंद्र रामदास बीमार चल रहे थे। हालांकि कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में सुधार होने से वह रूटीन के कामकाज कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button