उत्तराखंडदुःखदसरकार का फैसला

कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन पर राजकीय शोक के आदेश, यहां बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

देहरादून। राज्य के कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। आज मंत्री के आकस्मिक निधन पर सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया। जबकि कल अंत्येष्टि पर मंत्री के गृह जनपद बागेश्वर में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत मंत्रिमंडल के सहयोगी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी चंदन राम दास का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button