वीडियो…..गंगोत्री हाईवे के डबराणी में तीर्थयात्रियों की बस पर चट्टान गिरी, रेस्क्यू में जुटा पुलिस प्रशासन
![](https://currentnewsuk.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240531-WA0157-780x470-1.webp)
देहरादून। गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर डबरानी के पास बड़ी चट्टान के बोल्डर गिर गए। इससे बस बोल्डरों के टकराने से पलट गई। इस हादसे में एक मौत और 5 घायलों को रेस्क्यू कर दिया है। जबकि कुछ लोगों के बस के भीतर फंसे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस, प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहीं बीआरओ इन दिनों सड़क की सुरक्षा दीवार बना रहा था। इधर, वनाग्नि के कारण चट्टान के खिसकने की बात सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों की दबने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमो को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उक्त स्थान से तीन घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, 108 एम्बुलेंस, राजस्व टीम , आपदा QRT टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुँच चुकी है और रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया गया है कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर सड़क के ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु होने का समाचार है और पांच लोग घायल बताए गए है। घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय को भेज दिया गया है। घटनास्थल के दोनों तरफ का ट्रैफिक फिलहाल रोका गया है। हालांकि यह भी सूचना है कि हादसे के दौरान एक बोलेरो और कुछ बाइक वाले भी चपेट में आये हैं। फिलहाल हादसे में कुछ घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
डबरानी हादसे में एक की मौत, 8 घयाल
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से 01 व्यक्ति की मृत्यू हुई है तथा आठ व्यक्ति घायल हुए हैं। घटनास्थल से निकालकर 06 घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल ले जाया गया है जबकि 02 घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर पहॅॅुंचने के निर्देश दिए थे। जिला मुख्यालय से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीमों ने मौके पर पहॅुचकर रेस्क्यू अभियान को संचालित किया। इस अभियान के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही भटवाड़ी एवं हर्षिल से एंबुलेंस वाहन एवं मेडीकल टीमों को घटना स्थल पर भेजा गया था।
बताया गया है कि वनाग्नि तथा बिजली की एचटी लाईन टूटने के साथ ही पहाड़ी से दोपहर में पत्थरों के गिरने के कारण यह हादसा हुआ था। पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण यहां पर सड़क के नीचे की तरफ दीवाल निर्माण में लगे सीमा सड़क संगठन के एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन तथा पानी का टैंकर के साथ ही एक निजी बोलेरो वाहन,एक बाइक, एक मारुति 800 वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
पत्थर गिरने का दौर अभी भी रूक-रूक कर जारी है। राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के बाद अब सुरक्षा के दृष्टिगत धीर-धीरे छोड़ा जा रहा है।
पुलिस विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार घायल व्यक्तियों का नाम व पता निम्नानुसार है : –
1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)
2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष।
3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)
5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष।
6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)
7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष।
8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर