Uttarakhandउत्तराखंडट्रांसफर

प्रधानमंत्री दौरे से पहले उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के बंपर तबादले, 13 वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची आखिरकार जारी हो गई है। नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक एक दिन पहले जारी इस सूची में 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया गया है।लंबे समय से इन तबादलों का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब शासन ने अमलीजामा पहनाते हुए वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

तबादला सूची के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें सीईओ कैंपा और नियोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि से नोडल की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, जबकि उनके पास वन पंचायत, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड और निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी यथावत रखी गई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे से वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ सीसीएफ एडमिन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

हाल ही में भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति के बाद लौटे सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के साथ सतर्कता और विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
मीनाक्षी जोशी को नोडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनसे मानव संसाधन का दायित्व वापस ले लिया गया है। साथ ही उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बांस एवं रेशा विकास परिषद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इनको भी मिली अहम जिम्मेदारी

सुशांत पटनायक से परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें वनाग्नि और मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।मुख्य वन संरक्षक पी.के. पात्रों को मानव संसाधन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनसे बांस एवं रेशा विकास परिषद के सीईओ का दायित्व हटा लिया गया है।पंकज कुमार को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व से हटाकर वन संरक्षक (दक्षिण) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम रामनगर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।विनय कुमार भार्गव को वन संरक्षक (अनुसंधान) तथा आकाश वर्मा को वन संरक्षक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।नीतीश मणि त्रिपाठी को दक्षिणी कुमाऊं से हटाकर पश्चिमी वृत्त का वन संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रतिनियुक्ति से लौटीं नीतू लक्ष्मी को वन संरक्षक यमुना के साथ एडिशनल सीईओ CAMPA की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button