उत्तराखंडजिम्मेदारीराजनीति
उत्तराखंड कांग्रेस से प्रीतम सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन बड़े नेताओं की टीम में हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कद्दावर नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह को राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी में चुनाव संचालन समिति की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के अलावा 16 राष्ट्रीय नेताओं की टीम में प्रीतम सिंह को शामिल करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर है। कांग्रेस का यह निर्णय आने वाले लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।इधर, इससे पहले कांग्रेस हाई कमान ने प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर की भी पहले ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की खराब प्रदर्शन को सुधारने में प्रीतम को बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। प्रीतम सिंह उत्तराखंडके निर्विवाद चेहरा हैं।।