उत्तराखंडखेलचुनाव प्रक्रियादेश-विदेश

भारतीय ओलंपिक संघ की निर्वाचित कार्यकारिणी में उत्तराखंड से इनको मिली अहम जिम्मेदारी, देखिए पदाधिकारियों की पूरी सूची

देहरादून। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी घोषित हो गई है। पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बने संघ के संविधान के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है। संघ में पहली बार न केवल किसी नामी खिलाड़ी को बल्कि महिला को अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी दी गई है। संघ में पहले ही “उड़न परी” के नाम से प्रसिद्ध और अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली पीटी उषा को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी में कुछ पदों पर हुए चुनाव के बाद 14 और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। संघ में उत्तराखंड से अलकनंदा अशोक सयुंक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद अहम  जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के पास भारत में ओलंपिक खेलोंएशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय दल का प्रबंधन करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। पहली बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नए संविधान के अनुसार चुनाव संपन्न हुए। इससे संघ में राजनीतिक हस्तक्षेप, धनबल या फिर सिफारिशों के आधार पर पदाधिकारी बनने वालों को झटका लगा है। यही कारण रहा कि संविधान के मुताबिक संघ में कई खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को एंट्री मिली है। आज निर्विरोध और मतदान प्रक्रिया से निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम घोषित हो गए हैं। । अध्यक्ष पद पर पीटी उषा, कोषाध्यक्ष पद पर सहदेव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय एच पटेल, उपाध्यक्ष पुरुष पद पर गगन नारंग, संयुक्त सचिव पद पर कल्याण चौबे का पहले निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जबकि उपाध्यक्ष महिला पद पर राजलक्ष्मी सिंह, संयुक्त सचिव महिला पर अलकनंदा अशोक निर्वाचित घोषित हुई हैं।

उत्तराखंड से अलकनंदा को अहम जिम्मेदारी

आपको बता दें कि अलकनंदा अशोक उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी हैं। वर्तमान में अलकनंदा जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में तैनात हैं। उत्तराखंड से अलकनंदा अशोक को संघ में अहम जिम्मेदारी मिलने से खेल प्रेमियों और खिलाडियों में खुशी की लहर है।

एग्जीक्यूटिव काउंसिल में इनको मिली जिम्मेदारी

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन में एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेम्बर के 6 पदों पर 14 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें आज अमिताभ शर्मा, भूपेन्द्र सिंह बाजवा, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, रोहित राजपाल, डोला बनर्जी, योगेश्वर दत्त निर्वाचित घोषित हुए। इसके अलावा दो सदस्य एथलिटिक कमिशन सदस्य एचसी मैरी कॉम, अचंता शरथ कमल को जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button