Uttarakhandउत्तराखंडप्रतिभा को सलामसम्मान

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण 2026, उत्तराखंड सहित पूरे देश में खुशी की लहर

देहरादून। देश के वरिष्ठ राजनेता, प्रखर विचारक एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को वर्ष 2026 के पद्म भूषण सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। भारत सरकार द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें लोक कार्य (Public Affairs) के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, समर्पित और अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन में एक सशक्त, सादगीपूर्ण एवं मूल्यों से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में शिक्षा, सामाजिक सेवा, संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तराखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक श्री कोश्यारी की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में रही है, जिन्होंने हमेशा संविधानिक मर्यादाओं, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनहित को सर्वोपरि रखा। शिक्षक, लेखक, सांसद, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका हमेशा संतुलित, गरिमामयी और प्रेरणादायी रही।उनकी कार्यशैली में सादगी, स्पष्ट विचार, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने पर विशेष बल दिया तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया।
पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत होना न केवल भगत सिंह कोश्यारी के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। यह सम्मान उनके अविराम सेवा-भाव, निष्ठा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की आधिकारिक स्वीकृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button