
देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने दो माह के ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर आज शतक पूरा कर लिया है। पुलिस ने आज 50 हजार के किडनैपर के साथ अब तक 101 इनामी गिरफ्तार किए हैं।
हरिद्वार के मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई। न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर न्यायालय द्वारा इनामी को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया। जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्तy लगातार फरार चल रहा था। जिसपर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को *”05 साल बाद”* दबोचने में सफलता हासिल हुई।
नाम पता इनामी अभियुक्त–
अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब