Uttarakhandअपराधउत्तराखंडचिंताजनक

दून पुलिस ने खंगाली गुप्ता बंधुओं की कुंडली, सहारनपुर में 6 मुकदमे दर्ज

देहरादून। बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार चर्चित गुप्ता बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दून पुलिस ने गुप्ता बंधुओ की आपराधिक कुंडली खंगालते हुए उनके खिलाफ आधा दर्जन जालसाजी व अन्य अपराधों के मुकदमे सहारनपुर में दर्ज पाए गए हैं। जबकि देहरादून के राजपुर में दर्ज मुकदमा अलग है। इधर, शनिवार को दून में कोर्ट पेशी के दौरान कुछ लोगों ने गुप्ता बंधुओं पर स्याही फेंक कर बिल्डर साहनी की मौत मामले में फंसी की सजा दिलाने की मांग की है।

दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक अपने कारनामों से चर्चित गुप्ता बंधुओं पर उत्तराखंड में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। खासकर गुप्ता बंधुओ द्वारा मृतक सत्येंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस को गलत तिथि अंकित करके दिया गया प्रार्थना पत्र भी उनके गले की फंस बन गया है। जबकि सहारनपुर पुलिस की भूमिका भी पूरे मामले में संदिग्ध लग रही है। खासकर गुप्ता बंधुओं पर दर्ज 6 मुकदमे के बाद भी फर्जी प्रार्थना पत्र देना सहारनपुर पुलिस की भूमिका पर कई सवाल उठा रहा है। इधर, सत्येंद्र साहनी द्वारा देहरादून पुलिस को गुप्ता बंधुओ के विरुद्ध 16/5/2024 को प्रार्थना पत्र दिया था व गुप्ता बंधुओ ने सतेंद्र साहनी पर दबाव बनाने के लिए 20/5/ 2024 को सहारनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें द्वेषपूर्ण तरीके से दिनांक 9/5/2024 अंकित कराया गया। जिससे सत्येंद्र साहनी पर दबाव बना सके कि उनके द्वारा सत्येंद्र साहनी से पहले पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। दून पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान गुप्ता बंधुओ द्वारा अपने पक्ष में बयानों के दौरान सहारनपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र की सच्चाई का किया पर्दाफाश। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दिनांक 24 /5 /24 को थाना राजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119 / 24 धारा 306,385,420 भादवी की विवेचना में जब राजपुर पुलिस द्वारा अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे में सहारनपुर से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 06 मुकदमे पंजीकृत है। विवेचना के दौरान अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 09/5/24 को सहारनपुर पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र बनाम सतेंद्र साहनी( मृतक) के विरुद्ध दिया गया था किंतु राजपुर पुलिस द्वारा जब उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में विवेचना/जांच की गई तो पता चला कि उक्त प्रार्थना पत्र 9/5/24 के बजाय 20/5/24 को सहारनपुर पुलिस को दिया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में गुप्ता बंधुओं द्वारा जानबूझकर सत्येंद्र साहनी( मृतक) को बताया गया था जिससे वह काफी परेशान हो गए था।

गुप्ता बंधुओं का आपराधिक इतिहास

1- मुकदमा अपराध संख्या 585 / 14 धारा 420 /467 इस/468/ 471 /120 बी भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- मुकदमा अपराध संख्या 339/ 17 धारा 420/ 467 /468 /471 /120ब भादवी भी बनाम अजय गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तरडीडी प्रदेश
3- मुकदमा अपराध संख्या 113 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120b 504 /506 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश
4- मुकदमा अपराध संख्या 482 / 22 धारा 420/ 467/एस 468/ 471 /120b भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
5- मुकदमा अपराध संख्या 96 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120bभादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
6- मुकदमा अपराध संख्या 143 / 22 धारा 506/ 511 /452 /354 b 323 /147 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button