उत्तराखंड पुलिस में 20 साल सेवा करने वाले राजा “घोड़े” के निधन पर नम आंखों से दी विदाई, ये थी राजा की खासियत….

देहरादून। बहती हवा सा था वो…, घोड़ा नहीं महकमे का जिगरा था वो, दो महाकुंभ और अर्द्ध कुंभ में अहम भूमिका निभाई वाले राजा यानी घोड़े के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हरिद्वार पुलिस ने आज नम आंखों से “राजा” को विदा करते गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम बार सल्यूट किया। इस दौरान राजा की विभाग में 20 साल 5 माह की सेवा की हर किसी ने तारीफ की।
हरिद्वार जिले के कप्तान अजय सिंह ने बताया कि “राजा” हमारी घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। जिसके जाने का हम सभी को दु:ख है।वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग का अंग बने “राजा” का 20 साल 5 माह की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद आज 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। हरिद्वार के पिछले दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ एवं इस दौरान के सभी महत्वपूर्ण स्नानों में राजा द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में भी अपनी सेवा दे चुके “राजा🦄” विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। राजा 🦄 की मृत्यु की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे। अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा की अंतिम विदाई समारोह में सम्मिलित हुए। यहां राजकीय सम्मान के साथ राजा को विदाई देते हुए अंतिम सल्यूट दिया।