Uttarakhandउत्तराखंडकाम की तारीफ

सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में व्यापारियों से किया संवाद, जी.एस.टी. में राहत का लाभ जनता तक पहुँचाने का आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम देहरादून स्थित गढ़ी कैंट बाज़ार पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों व आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से नए जीएसटी स्लैब पर सुझाव व फीडबैक लिया। साथ ही उनसे आग्रह किया कि घटे हुए जीएसटी दरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, ताकि जनता सीधा लाभ उठा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने “नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी.” के रूप में कई आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं पर कर दरों में कमी की है। यह कदम न केवल जनता को राहत देगा, बल्कि व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति भी प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना हर नागरिक का कर्तव्य है। ऐसा करने से किसान, कारीगर और छोटे व्यापारी सशक्त होंगे और देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में स्थानीय उत्पादों का महत्व और भी अधिक है। यहां के उत्पाद अपनी विशिष्टता और गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button