Uttarakhandउत्तराखंडदावादो टूक

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में BLO को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button