Uttarakhandउत्तराखंडचारधाम यात्रामददगार

केदारनाथ में बर्फबारी के बीच एसडीआरएफ त्वरित रेस्क्यू, दो तीर्थयात्रियों की बचाई जान

देहरादून। श्री केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने तत्परता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बीमार पड़े तीर्थयात्रियों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया।

पहली घटना हेलीपैड के समीप की है, जहां एक वृद्ध तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम हे0का0 जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के पैरामेडिक्स ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और स्थिति गंभीर देखते हुए 70 वर्षीय आशाराम (निवासी मध्यप्रदेश) को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर सरकारी अस्पताल, केदारनाथ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दूसरी घटना आस्था पथ प्रवेश द्वार पर हुई, जहां 64 वर्षीय कांता बाई (निवासी हैदराबाद) की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही मंदिर में तैनात SDRF टीम महज एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम ने महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत स्थिर की तथा उन्हें आगे के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) केदारनाथ में भर्ती कराया।विषम मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर उनकी मुस्तैदी और सेवा भाव को साबित किया है। तीर्थयात्रियों और स्थानीय प्रशासन ने SDRF के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button