राजधानी की सड़कों पर जाम छलकाने वाले डेढ़ हजार शराबियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। राजधानी की सड़कों पर नियम विरुद्ध जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर डेढ़ हजार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। इस दौरान जुर्माने का तौर पर कड़ी सवा चार लाख की रकम वसूली गई। इधर, एसएसपी अजय सिंह ने सभी थानेदारों को आगे भी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे जाम छलकाने वालों के बीच हड़कंप मचा है।
राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालों की अब खैर नहीं है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर विगत 01 माह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना रायपुर सबसे आगे रहा है। जहां पुलिस ने सर्वाधिक 785 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। इसी दौरान पुलिस ने विगत 01 माह की कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों से कुल 4,09,500 ₹ का जुर्माना वसूला गया है। गौरतलब गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए माह अक्टूबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1385 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4,09,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 785 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 2,76,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।