Uttarakhandउत्तराखंडकाम की तारीफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने की खास मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात कर राज्य की समसामयिक घटनाओं एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान केदारनाथ उप चुनाव में जीत की बधाई दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने केदारनाथ उप चुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी। साथ ही राज्य की समसामयिक घटनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
