देश-विदेशधर्म स्थलप्रतिभा को सलाम

इंग्लैंड में देवभूमि आमंत्रण का संदेश के साथ बर्मिघम में मुख्यमंत्री धामी ने निभाई सनातन परंपरा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंग्लैंड (यूके) की धरती पर दिन में निवेशकों और लीडरों के साथ देवभूमि की महिमा साझा की तो देर शाम बर्मिघम स्थित एक मात्र हिन्दू मंदिर (गीता मंदिर) में पूजा अर्चना कर सात समंदर पार से भी सनातन धर्म का बड़ा संदेश दिया है। गीता मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने बाला जी और दुर्गा मां की पूजा अर्चना की गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूं ही नहीं हर किसी के दिलों पर राज लड़ते हैं। भारत मे युवा कुशल राजनेता के रूप में उनकी अलग छवि से सभी चित परिचित हैं, लेकिन पहली बार उत्तराखंड की आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन को लेकर विदेश गए मुख्यमंत्री धामी ने दो दिन के भीतर अनूठी छाप छोड़ दी। यूरोप के अमीर देशों में शुमार इंग्लैंड यानी यूनाइटेड किंगडम में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान दिए गए अपने भाषण में देवभूमि की महत्ता का बखान किया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि उत्तराखंड में जहां नजर डालोगे, वहां देवभूमि के दर्शन और अद्भुत, अकल्पनीय सुंदरता दिखेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों, इंग्लैंड के बड़े लीडरों, उद्योगपतियों को एक बार जरूर उत्तराखंड आने का न्योता दिया। दिनभर निवेशकों के साथ बैठक संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री ने साथ गए अफसरों और भारतीय दूतावास के अफसरों से मंदिर की जानकारी ली। इस पर इंग्लैंड में एक मात्र हिन्दू मंदिर(गीता भवन मंदिर) बर्मिंघम के हैंड्सवर्थ और लोज़ेल्स जिलों की सीमा पर होने की जानकारी मिली। इस पर मुख्यमंत्री सीधे अपने काफिले के साथ मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर में पूजारी ने मुख्यमंत्री धामी की करीब आधे घण्टे तक पूजा कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ इंग्लैंड के कई प्रतिनिधि और भारत के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इंग्लैंड का एक मात्र हिन्दू मंदिर

इंग्लैंड के बर्मिंघम के हैंड्सवर्थ और लोज़ेल्स की सीमा पर गीता मंदिर स्थित है। भारतीय वास्तुकला से बना यह मंदिर 1969 के दौरान बना है। मंदिर में हिन्दू प्रवासी और सनातन धर्म पर भरोसा करने वाले पूजा अर्चना करते हैं।मंदिर में दर्शन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक है। मंदिर में दोपहर 1.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किसी भी आगंतुक को अंदर आने की अनुमति नहीं है। यह मंदिर इंग्लैंड में सबसे समर्पित हिंदू मंदिरों में से एक है। त्योहारों के समय यहां भक्तों की संख्या अधिक हो जाती है। अपनी अनूठी वास्तुकला के कारण यह देशीविदेशी लोगों के लिए आस्था के साथ आकर्षण का स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button