Uttarakhandउत्तराखंडनई जिम्मेदारी

ऋषिकेश के विपुल मेंदोली बने प्रदेश अध्यक्ष, दीप कोश्यारी व मुलायम सिंह रावत महामंत्री

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड में संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अपनी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी देना पार्टी की परंपरा और मजबूती का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर भी विपुल मेंदोली, दीप कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय भूमिका में लाने की तैयारी कर रहा है।भाजपा ने युवा मोर्चा की नई टीम बनाकर एक ओर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है, वहीं कुमाऊं-गढ़वाल के क्षेत्रीय संतुलन को साधकर रणनीतिक रूप से भी बड़ा कदम उठाया है।

 ऋषिकेश के विपुल मेंदोली बने प्रदेश अध्यक्ष

घोषणा के अनुसार, ऋषिकेश निवासी विपुल मेंदोली को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विपुल मेंदोली लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच अपनी संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जिला और मंडल स्तर पर भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को जनसरोकारों, सेवा कार्यों और नवाचार से जोड़ने के लिए काम करेंगे।“युवाओं की ऊर्जा को समाजसेवा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना ही मेरा संकल्प है। नई टीम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

दीप कोश्यारी व मुलायम सिंह रावत बने महामंत्री

भाजपा युवा मोर्चा में दीप कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने इन नियुक्तियों के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के संतुलित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया है। दीप कोश्यारी का संबंध कुमाऊं क्षेत्र से है, जबकि मुलायम सिंह रावत गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं।

 क्षेत्रीय संतुलन और नई ऊर्जा का संदेश

संगठन ने यह संदेश दिया है कि भाजपा युवाओं के दम पर आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमारी पार्टी की ऊर्जा और आधारशक्ति है। नई टीम के नेतृत्व में युवाओं को संगठन और समाज के बीच सेतु के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और उत्तराखंड के युवा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button