उत्तराखंडदुःखदश्रद्धांजलि

उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, सीएम ने जताया दुःख

देहरादून। उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है।

जानकारी के अनुसार राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी कुछ समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने उन्हें राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थीं। इस जानकारी के बाद राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

 

उत्तरकाशी में जन्मी और पौड़ी में विवाह

सुशीला बलूनी जी का जन्म मूल रूप से बडकोट के चक्र गांव में जिला उत्तरकाशी में था। वह मायके से डोभाल थी। उनका विवाह स्व० नन्दा दत्त बलूनी से जिला पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम वरगड़ी में हुआ था। वह लम्बे समय तक देहरादून बार एसोसिएशन की सदस्य भी रही। वह जनता दल में रहते हुए 1979 में देहरादून नगर पालिका की नामित सभासद भी रही। उसके उपरान्त वह उक्रांद में शामिल हो गई। पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग के लिए आंदोलन की लड़ाई में कचहरी प्रागण में धरने पर बैठने वाली पहली महिला थी। उनके साथ रामपाल और गोविन्द राम ध्यानी थे। वह संयुक्त संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष के रूप में लगातार संघर्ष रत रही। राज्य आंदोलन के दौरान वह पूरे प्रदेश के भ्रमण व लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्षरत रही। वह शराब बंदी से लेकर महिलाओं के उत्थान से लेकर राज्य आंदोलन के लिए जेल भरो , रेल रोको , धरना प्रदर्शन आदि में मुख्य भूमिका निभाई। उनके परिवार से बड़े पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी एवं पुत्री शशि बहुगुणा एवं उनके परिजन सभी मौजूद रहे। उनके देहांत की खबर सुनकर राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता व आस पड़ोस के लोग जिनमे राज्य आंदोलनकारी मंच के जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी प्रदीप कुकरेती पिछड़े वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , मेयर सुनील उनियाल गामा , पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय थापा , उक्रांद के शांति भट्ट , भाजपा किसान मोर्चे के योगेंद्र पुंडीर , व्यापार संघ के अनिल बग्गा , युद्धवीर पंवार , आई० टी० आई० संघ के रविन्द्र सोलंकी , विपिन नेगी , रघुवीर नेगी , मोहन गुसाई , सुनील नोटियाल आदि ने गहरा शोक जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button