Uttarakhandउत्तराखंडखेलप्रतिभा को सलाम

देहरादून में संपन्न हुई तीसरी उत्तराखंड रोल बॉल राज्य चैंपियनशिप

देहरादून। देहरादून स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा तीसरी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न खेल एकेडमी व जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन चित्रांजलि नेगी ने किया, जबकि मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी आर्यन भारद्वाज, अभिमन्यु प्रताप सिंह नेगी, वशिष्ट खत्री, शिवम भारद्वाज और अन्य एनआईएस कोचों ने निभाई।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय चंदेल, पूजा भारद्वाज, रीना धीमान, गौरव सिसोदिया और शंकर धीमान उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि आगामी अंडर-11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता व अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता (आगरा, यूपी), अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता (जम्मू) और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता (बेंगलुरु) के लिए इसी स्टेट चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन होगा, जिसमें उन्हें फिटनेस और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय कोचों द्वारा दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-11 (लड़के)
शकुन स्पोर्ट्स
गुरुकुल वर्ल्ड
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड

अंडर-11 (लड़कियां)
शकुन स्पोर्ट्स
गुरुकुल वर्ल्ड
दून वर्ल्ड स्कूल अकादमी

अंडर-14 (लड़के)
ग्रीनवुड हिल्स स्कूल
वेलहम बॉयज़
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड

अंडर-14 (लड़कियां)
दून क्लब
मसूरी क्लब

अंडर-17 (लड़के)
जीडी गोयनका
वेलहम बॉयज़
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड

अंडर-17 (लड़कियां)
हरिद्वार क्लब
टिहरी क्लब

व्यक्तिगत उपलब्धियाँ

  • टॉप स्कोरर (लड़के) – आदर्श बिष्ट (आइडियल कॉन्वेंट स्कूल, देहरादून)
  • टॉप स्कोरर (लड़कियां) – कीर्ति बंगवाल (शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button