उत्तराखंडश्रद्धांजलि
उत्तराखंड आंदोलनकारी और पूर्व प्रमुख बीना बहुगुणा का निधन

देहरादून। राजधानी के रायपुर क्षेत्र की पूर्व ब्लॉक प्रमुख और राज्य आंदोलनकारी रहीं बीना बहुगुणा का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
जनपद देहरादून के रायपुर क्षेत्र में लम्बे समय तक प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और भाजपा तपोवन मंडल की अध्यक्ष रही बीना बहुगुणा का निधन हो गया। महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां आज देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बीना बहुगुणा भाजपा में वरिष्ठ महिला नेत्री थीं। उनके निधन पर रायपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। राज्य आंदोलनकारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।