Uttarakhandउत्तराखंडदेश-विदेशदो टूक

युद्धविराम..भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध अमेरिका की मध्यस्था के बाद खत्म

देहरादून। भारत-पाक के बीच चल रहा युद्ध आज शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता के बाद खत्म हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। ट्रंप के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्री विक्रम मिश्री ने भी युद्ध विराम की जानकारी मीडिया को दी है।  इधर युद्ध विराम के बाद पाकिस्तान ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में 26 भारतीयों की गोली मार कर निर्मम हत्या करने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भी भारत की कई सीमा क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की। हालांकि भारत ने पाकिस्तान की इन हरकतों को करारा जवाब देते हुए उसके कहीं ड्रोन और मिसाइल को ध्वस्त कर दी थी। भारत लगातार अमेरिका के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर रहा था, इससे बौखलाये पाकिस्तान ने सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए युद्ध विराम का अनुरोध किया। अमेरिका ने भी भारत की शर्तों पर युद्धविराम करने को कहा। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। साथ ही भारत की शर्तो पर सीजफायर की सहमति की जानकारी दी। इधर विदेश मंत्री विक्रम मिश्री ने भी सीजफायर की जानकारी साझा की है। बरहाल युद्ध विराम से कायर पाकिस्तान ने अपनी मौत नजदीक देख युद्धविराम के लिए सीधे अमेरिका से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button