Uttarakhandउत्तराखंडजागरूकतापर्व

दून में 8 मार्च को श्री झंडा जी आरोहण समारोह: देहरादून में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

देहरादून। दून में 8 मार्च को आयोजित होने वाले श्री झंडा जी के ऐतिहासिक आरोहण समारोह के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दरबार साहिब पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार दरबार साहिब और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बैरियर लगाए जाएंगे तथा कई स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है।

ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

• बिंदाल क्षेत्र से तिलक रोड और तालाब की ओर जाने वाले सभी प्रकार के दोपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
• सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
• पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा।
• कांवली रोड से गुरुराम राय स्कूल की ओर आने वाले वाहन तालाब और दरबार साहिब की दिशा में नहीं जा सकेंगे।
• बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब आने वाले वाहनों को तिलक रोड और मच्छी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• सहारनपुर चौक, गऊ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब क्षेत्र और भंडारी चौक समेत गुरुद्वारे की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे और चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में निरंजनपुर मंडी और बल्लूपुर चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को निरंजनपुर मंडी की ओर मोड़ा जाएगा।

पुलिस प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें और संभव हो तो दोपहिया वाहनों का प्रयोग करें। इससे समारोह के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें, ताकि श्री झंडा जी का पावन पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button