Uttarakhandउत्तराखंडदावानिरीक्षणप्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। प्रस्तावित प्रधानमंत्री दौरे को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देहरादून में पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव और डीजीपी ने डाट काली मंदिर से लेकर महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस किया। शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने, वैकल्पिक मार्गों की तैयारी रखने और आम जनता को पहले से जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button