उत्तराखंडराष्ट्रपति का आगमनसम्मान

उत्तराखंड में तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल

देहरादून। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन तक उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगी। राष्ट्रपति ने आज कुमाऊं के पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को डिग्रियां देकर सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति कल श्रीनगर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। जबकि 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेंगी। इन कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष विमान से पंतनगर पहुंची। यहां पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग। इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर राज्यपाल, विभिन्न मंत्रीगण व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति का स्वागत किया है। राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं को डिग्रियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों के साथ तस्वीरें भी खींची गई। राष्ट्रपति के हाथों मेडल, उपाधि प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राएं गदगद दिखे। इधर, पंतनगर के बाद कल राष्ट्रपति का श्रीगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग का कार्यक्रम है। इसके बाद अगले दिन 9 नवम्बर को देहरादून में राज्य स्थापना दिवस की परेड में शामिल होने का कार्यक्रम है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button