Uttarakhandउत्तराखंडकाम की तारीफपुलिसमददगार

वीडियो…..सेलाकुई में ऊफनाती नदी के बीच फंसे तीन बच्चों के लिए “देवदूत” बनी पुलिस

देहरादून। राजधानी दून के सेलाकुई में मंगलवार को उफनाई सारना नदी के बीच में फंसे तीन बच्चों के लिए सेलाकुई थाना पुलिस देवदूत बनकर आई। इस दौरान जान बचाने को रोते बिलखते बच्चों को सकुशल रेस्क्यू करने पर परिजनों ने सेलाकुई थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट का ह्रदय से आभार जताया और कहा कि सच में पुलिस उनके बच्चों को बचाने में फरिश्ता बनी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कार्य की खूब प्रशंसा की है।

 

मंगलवार को थाना सेलाकुई को डायल 112 के माध्यम से समय करीब 19:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कैंची वाला के पास सारना नदी में तीन बच्चे उफनाई नदी के चलते मुसीबत में फंसे हैं। बच्चों के रोते बिलखते सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने उप निरीक्षक अनित कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के मय आपदा उपकरण के साथ मौके पर रवाना हुए। इसी के साथ पुलिस ने एसडीआरएफ, एनडीआरफ एवं फायर सर्विस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चों को सकुशल निकालने को संयुक्त कार्रवाई की और खुद की जान की परवाह न कर नदी के बीचोंबीच फंसे तीनों बच्चे सूरज पोखरियाल पुत्र हरिश्चंद्र पोखरियाल निवासी अटक फॉर्म थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 17 वर्ष, अर्जुन अधिकारी पुत्र भोपाल सिंह अधिकारी निवासी मसूरी कॉलोनी थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 15 वर्ष और  सूरज पंवार पुत्र प्यार सिंह पवार निवासी अटक फॉर्म खैरी थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 15 वर्ष को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए थे। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित निकालने पर सेलाकुई पुलिस को देवदूत कहा और अपने लाडलों को गले लगाते हुए पुलिस का आभार जताया। कहा कि पुलिस उनके बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर आई है। पुलिस का यह कर्ज वह आजीवन नहीं चुका पाएंगे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारीगण को मिली तो अफसरों ने भी टीम को बधाई दी और टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

संयुक्त रेस्क्यू टीम में ये थे शामिल

बच्चों को सकुशल रेस्क्यू करनी वाली टीम में थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई पीडी भट्ट, उप निरीक्षक अनित कुमार, अपर उप निरीक्षक भरत सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल 1226 मुकेश कुमार,  कांस्टेबल 1241 सुधीर कुमार, टीम एसडीआरएफ एवं टीम एनडीआरफ. टीम फायर स्टेशन सेलाकुई देहरादून शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button