Uttarakhandउत्तराखंडचुनाव प्रक्रिया

उत्तराखण्ड में 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त, शत-प्रतिशत लक्ष्य पर जोर

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनीतिक दलों ने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की नियुक्ति में तेजी दिखाई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अब तक प्रदेश में कुल 20,863 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी दलों का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने शेष बचे बूथों पर भी जल्द से जल्द शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 10,551 (लगभग 89%) और कांग्रेस ने 9,869 (लगभग 84%) बीएलए नियुक्त किए हैं। वहीं, सीपीआई (एम) ने 326 और बहुजन समाज पार्टी ने 117 बीएलए की तैनाती की है। प्रदेश के 13 जिलों में से 5 जिलों में दोनों प्रमुख दलों द्वारा शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्ति पूरी कर ली गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त करने को कहा गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।
प्रदेश में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह कदम मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button