अपराधउत्तराखंड

राजधानी के रानीपोखरी में सामूहिक नरसंहार, अधेड़ ने परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

देहरादून। राजधानी के रानीपोखरी स्थित नागाघेरा में एक व्यक्ति ने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है। घटना के पीछे परिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के पीछे असली वजह तलाशने में जुट गई है।

राजधानी देहरादुन में एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या से सनसनी फैल गयी। मामला थाना रानी पोखरी के नागाघेरा कॉलोनी का है। यहां के निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से पूछताछ के बाद पता चलेगा।  जानकारी के अनुसार मृतकों में आरोपी की 3 पुत्री, माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। हत्या के पीछे असली वजह का पता लगाया जा रहा है।
थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा कि आरोपी की एक बेटी बुआ के घर गई थी, उसकी जान बच गई।
नाम पता मृतक –
1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button