Uttarakhandउत्तराखंडट्रांसफर

उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएसपी अजय सिंह एसटीएफ तो प्रमेंद्र डोवाल को देहरादून की जिम्मेदारी

देहरादून। राजधानी दून में लगातार बढ़ते जघन्य अपराधों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह का तबादला कर दिया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून की कमान सौंपी गई है।तबादले के बाद अजय सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक एसटीएफ का दायित्व संभाल रहे नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है।

गृह सचिव शैलेश बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 20 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इनमें आठ जिलों के एसएसपी/एसपी शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है, जबकि चंपावत के एसपी अजय गणपति को ऊधम सिंह नगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। सरकार के इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना सरकार की प्राथमिकता है। तबादला सूची में अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनकी तैनाती विभिन्न जनपदों व इकाइयों में की गई है।

 

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले.. विभिन्न जनपदों में एसएसपी, एसपीव अन्य पदों पर नई तैनाती दी गई है।

🔹 प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
निवेदिता कुकरेती – एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ
प्रह्लाद नारायण मीणा – सतर्कता मुख्यालय से उपमहानिरीक्षक, सतर्कता
यशवंत सिंह – सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर
प्रमेंद्र डोभाल – एसएसपी हरिद्वार से एसएसपी देहरादून
अजय सिंह – एसएसपी देहरादून से एसएसपी एसटीएफ
नवनीत सिंह – एसएसपी एसटीएफ से एसएसपी हरिद्वार
अजय गणपति कुमार – एसएसपी चंपावत से एसएसपी उधमसिंहनगर
मणिकांत मिश्रा – एसएसपी उधमसिंहनगर से एसपी अभिसूचना
प्रदीप कुमार राय – एसपी अभिसूचना से एसपी सीबीसीआईडी
अमित श्रीवास्तव – एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून से सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर
अक्षय प्रह्लाद कोंडे – एसपी रुद्रप्रयाग से एसपी पिथौरागढ़
रेखा यादव – एसपी पिथौरागढ़ से एसपी चंपावत
चंद्रशेखर आर. घोड़के – एसपी बागेश्वर से एसएसपी अल्मोड़ा
देवेन्द्र पींचा – एसएसपी अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी
निहारिका तोमर – एसपी अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर से एसपी रुद्रप्रयाग
जितेंद्र कुमार मेहरा – एसपी अपराध एवं यातायात हरिद्वार से एसपी बागेश्वर
जितेंद्र चौधरी – एसपी हरिद्वार से एसपी अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर
निशा यादव – एसपी हरिद्वार से एसपी अपराध एवं यातायात हरिद्वार
मनोज ठाकुर – अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
चन्द्रमोहन सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार से एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button