Uttarakhandअपराधउत्तराखंडभ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड में विजिलेंस ने 50 हजार घूस लेते रिटायर्ड कर्नल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने रिश्वतखोरी के आरोप में रिटायर्ड कर्नल एवं वर्तमान में बागेश्वर जिले में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी संभाले कर्नल सुबोध कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार आरोपी ने उपनल के मार्फत लगे एक पूर्व सैनिक को समय वृद्धि दिलाने के एवज में ₹50000 की रिश्वत ली है। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके दफ्तर और घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी की प्रॉपर्टी और बैंक खातों की भी विजिलेंस जांच की तैयारी कर रही है।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल सुबोध शुक्ला निवासी रामपुर जिला उमरिया मध्यप्रदेश के खिलाफ विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि वहां अपने अधीनस्थ एक पूर्व सैनिक की नौकरी में समय बढ़ोतरी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। इसके लिए आरोपी कर्नल ने पूर्व सैनिक की नौकरी समय वृद्धि करने पर 50 हजार रिश्वत मांगी है। इसकी शिकायत पूर्व सैनिक द्वारा विजिलेंस से की गई। विजिलेंस ने मामले की जांच हल्द्वानी टीम को सौंपी गई। मामला सही पाया जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर आरोपी कर्नल को आज 50 हजार की रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button