Uttarakhandउत्तराखंडचुनावजिम्मेदारी

उत्तराखंड में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला प्रधान को जिम्मेदारी, खैनूरी की प्रधान योगिता निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार प्रधान संगठन की जिम्मेदारी महिला प्रधान योगिता को मिली है। राजधानी में जुटे प्रदेशभर के प्रधान संगठन के जिलाध्यक्षो ने चमोली जिले की खैनूरी की प्रधान योगिता रावत को सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने प्रधानों को भरोसा दिलाया की संगठन की समस्याओं को उचित मंच और माध्यम से एकजुटता के साथ समाधान कराया जाएगा।

विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुर कंडोला में सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया।  इस दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सहमति से योगिता रावत को ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ सदस्य प्रकाश मेहरा द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसका समर्थन अन्य पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद सर्वसम्मति से योगिता रावत के नाम पर मुहर लगी।इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रकाश मेहरा (जिला पंचायत सदस्य, चंपावत), भूपेंद्र सिंह (टिहरी), हेमराज सिंह (पिथौरागढ़), पंकज पोखरियाल (पौड़ी), ठाकुर कृपाल सिंह (उत्तरकाशी), शुभम मल्ल (देहरादून), जसपाल जसी  (उधमसिंह नगर), विजयपाल जगवाण उर्फ़ बंटी (रुद्रप्रयाग) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान और पंचायतों के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button