उत्तराखंडप्रतिभा को सलामसम्मान

उत्तर भारत के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को विशिष्ट सेवा के लिए मिला स्तंभ सम्मान, सीएम ने काम की तारीफ

देहरादून। उत्तराखंड ही नहीं उत्तर भारत के प्रसिद्ब न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्तंभ सम्मान देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ कुड़ियाल द्वारा हजारों मरीजों को दिए गए नए जीवन पर मुख्यमंत्री ने उनकी खुलकर प्रशंसा की।

उत्तराखंड की लोक प्रहरी संस्था की ओर स्तंभ सम्मान क्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल को उनकी न्यूरो सर्जन के रूप में उत्तर भारत और उत्तराखंड में दी जा रही विशिष्ट सेवा के लिए स्तंभ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग ही समाज की दिशा तय करते हैं। उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल के द्वारा अब तक न्यूरो सर्जरी कर हजारों लोगों को नया जीवन देने पर बधाई दी और उनका दिमाग का बेहतरीन कारीगर बताया। कहा कि डॉ कुडियाल न्यूरो सर्जरी के मामले में देश के टॉप डॉक्टरों में शामिल हैं। अब तक वह हजारों लोगों को नया जीवन दे चुके हैं और अपने मिशन में दिनरात लगे हुए हैं। डॉक्टर कुड़ियाल का यह महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनको उत्तराखंड के महत्वपूर्ण स्तंभ का सम्मान दिया जाना गर्व की बात है। इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्र से अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button