धामी सरकार का विभागीय ब्लूप्रिंट जारी: वरिष्ठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां, संतुलन और प्रदर्शन पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड में शासन-प्रशासन को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंत्रिपरिषद में विभागों का स्पष्ट और व्यापक बंटवारा कर दिया है। इस नए आवंटन में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन साधने के साथ-साथ कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग (PWD), ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन और सिंचाई जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी यथावत रखी गई। महाराज से पंचायती राज और जलागम प्रबंधन विभाग हटा दिया है। महराज के पास भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं की जिम्मेदारी यथावत रखी गई हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी ग्राम्य विभाग हटा दिया है, उनके पास अब कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, रेशम विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभागों की कमान यथावत रहेगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा क्षेत्र में मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए विद्यालयी शिक्षा (बेसिक व माध्यमिक), उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता विभाग दिए गए हैं। उनसे स्वास्थ्य मंत्रालय हटा दिया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को हैविवेट बनाया गया है, उनके पास वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य के साथ अब चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसी अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य
के पास महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। मुख्यमंत्री ने युवा और नए चेहरों को भी बड़ा मौका दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
के पास पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग रहेंगे। जबकि हाल ही में कैबिनेट का हिस्सा बने मंत्री खजान दासको समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, MSME (लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम) और खादी एवं ग्रामोद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष शिक्षा और जनगणना विभाग तो मंत्री प्रदीप बत्रा को
परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा मंत्री राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे गए हैं। धामी सरकार का यह विभागीय बंटवारा आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास एजेंडा को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जहां अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित मिश्रण दिखाई देता है।
