उत्तराखंडदेश-विदेशसम्मान

उत्तराखंड के 6 अधिकारियों और कार्मिकों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, देखिए सूची

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले राष्ट्रपति पुलिस मेडल्स के लिए नामों का ऐलान हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में विशिष्ट सेवा के लिए एक अफसर सराहनीय सेवा के लिए 5 लोगों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार विशिष्ट सेवा के लिए एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन का चयन हुआ है। जबकि सराहनीय सेवा के लिए एएसपी राकेश चंद्र देवली, डीएसपी शयमदत्त नौटियाल, डीएसपी पंकज गैरोला,  हेड कांस्टेबल अमीर चंद, एसआई गिरवीर सिंह रावत के नाम का चयन हुआ है।

इनको भी मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस – 2023 के अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग उत्तराखण्ड के निम्नलिखित अधिकारियों / कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक” तथा दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है :-

*विशिष्ट सेवा के लिये “राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक”*

1-  देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, नियुक्ति जनपद- जनपद रूद्रप्रयाग। जन्मतिथि – 08-01-1968 भर्ती तिथि- 05-11-1989, दिनाँक 15-04-2005 को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति, दिनाँक 11-06-2021 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति । वर्ष 2016 में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये “अग्निशमन सेवा पदक मिला है।

2-  प्रताप सिंह राणा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, जनपद- हरिद्वार। जन्मतिथि- 18-11-1964, भर्ती तिथि- 03-05-1988, दिनाँक 15-04-2005 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति, दिनाँक 10-07-2020 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति । वर्ष 2014 में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये “अग्निशमन सेवा पदक मिला है।

*दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये “अग्निशमन सेवा पदक”*

1-  श्याम सिंह, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद- चम्पावत जन्मतिथि- 10-10-1964, भर्ती तिथि- 20-03-1987 दिनाँक 29-05-2017 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति ।

2- दिनेश चन्द्र पाठक, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद- बागेश्वर जन्मतिथि- 10-08-1967, भर्ती तिथि- 20-03-1987, दिनाँक 19-09-2018 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति

3-  लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद – ऊधमसिंहनगर जन्मतिथि- 15-06-1967, भर्ती तिथि- 01-02-1986, दिनाँक 01-07-2017 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति

 

होमगार्ड के इन अधिकारियों और कार्मिकों को मिलेगा सम्मान

गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।

*राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक*

1-  अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

2-  राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

*राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक*

1- गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स जनपद अल्मोड़ा।

2- राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली,

अवगत कराना है कि डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।

कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स, केवल खुराना (आई०पी०एस०)  द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनायें प्रेषित गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button