
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी मुख्य सचिव से जानकारी ली।