Uttarakhandउत्तराखंडकाम की तारीफप्रतिभा को सलाम

मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन, संस्कृति से जुड़ाव पर दिया जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से नायक से जननायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी प्रदान करता है, बल्कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
बताया गया कि इस पंचांग टेबल कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का भी समावेश किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी एवं मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button