उत्तराखंड के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड्स की भर्ती जल्द, मुख्यमंत्री ने भत्ते समेत कई सौगात दी

देहरादून। उत्तराखंड होमगार्ड्स में जल्द 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड्स की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है। इसके अलावा होमगार्ड विभाग को कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने अच्छा कार्य करने वाले होमगार्ड्स कार्मिकों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मन प्रणाम ग्रहण किया गया। रैतिक परेड में कुल 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं। इनमें 5 सशस्त्र पुरूष तथा 1 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए। इस परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट बबीता रावत, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, श्रीनगर थी। कम्पनी कमाण्डर का कार्य चन्द्रकांत बिष्ट वैतनिक निरीक्षक, हरिद्वार तथा चेतन मैठाणी वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य मुकुल राठी, ब्लाॅक आर्गनाईजर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा ललित मोहन जोशी, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स, कुमाॅऊ मण्डल को सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस-2021 हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के निम्न अधिकारियों एवं कार्मिक को उनके कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के हाथों प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
इनको किया सम्मानित
-निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग, नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा, मो0 अरशद, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद देहरादून, कवि, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद ऊधमसिंहनगर, होमगार्ड प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, जनपद देहरादून, होमगार्ड भानू प्रकाश राणा, जनपद देहरादून को प्रशंसा पत्र देते हुए सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं
1- उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगाडर््स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगाडर््स के पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी।
2- उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को रू0 180/- प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
3- होमगाडर््स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
4- अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रू0 1000/- से रू0 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1200/- से रू0 2000/- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1500/- से रू0 2500/- प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी।
इनको दी आर्थिक राशि
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ड््यूटी पर दिवंगत होमगार्ड स्व तिलक राज मौर्या की आश्रित पत्नी प्रीति को रू 02 लाख तथा सेवापृथक होमगार्ड कुन्ती नेगी को एक लाख की सहायता राशि कल्याण कोष से प्रदान किये जाने का प्रमाण-पत्र दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कही ये बातें
मुख्यमंत्री द्वारा रैतिक परेड-2022 के अवसर पर ‘पहल‘ ऐप का लोकार्पण किया गया है, जिसमें एक होमगार्ड्स का जीवन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भरा हुआ है, इसलिए उसके मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य उसके शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही अमूल्य है। इस धारणा को एक भौतिक रूप देने के उदद्ेश्य से, एक नई पहल, रैतिक परेड-2022 के अवसर पर की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड केवल खुराना, (आईपीएस) के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे रहे कार्यों की सराहना की गई। जबकि कमांडेंट जनरल ने होमगार्ड की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।