Uttarakhandउत्तराखंडजागरूकता

अपुण पहाड़–अपणी संस्कृति समिति की बैठक संपन्न 5 अप्रैल को होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

देहरादून।अपुण पहाड़–अपणी संस्कृति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 22 को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अपुण पहाड़–अपणी संस्कृति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। भंडारी ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को आयोजित होने वाला कार्यक्रम पहाड़ी संस्कृति, लोक कला और परंपराओं को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को नई दिशा देना है। इसके लिए सभी सदस्यों, शुभचिंतकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से सुझाव और सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कार्यक्रम की भव्यता, प्रचार-प्रसार और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे होटल पर्ल एवेन्यू में एक वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और अधिक से अधिक लोगों को साथ लाने का आग्रह किया, ताकि आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया जा सके।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button