आपदाउत्तराखंडचारधाम यात्राचिंताजनक

बड़ी खबर…. उत्तराखंड में बंद हाईवे 25 घण्टे बाद खुला, लगातार मलबा आने से खतरा बरकरार

देहरादून। बद्रीनाथ हाईवे पर तीन धारा के पास भारी चट्टान गिरने से हजारों तीर्थ यात्री दोनों तरफ फंस गए हैं। इससे मार्ग पर करीब 10 किमी से ज़्यादा लम्बा जाम लग गया। जाम लगने से यात्री परेशान रहे। हाईवे गत रात्रि करीब 9 बजे बंद हुआ, जो देर रात 10 बजे सुचारू आवाजाही को खुला। देवप्रयाग के थानेदार के अनुसार मार्ग अब पूरी तरह से खुल गया है।


ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के बीच बुधवार रात्रि करीब 9 बजे तीन धारा के पास भारी पहाड़ी टूटने से लम्बा जाम लगा हुआ है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन जाम में फ़ंसे हैं। मार्ग बंद होने से बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम जाने और दर्शन कर लौटकर आने वाले तीर्थयात्रियों के अलावा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि जिलों के लोग भी फंसे हुए हैं। इसके अलावा सब्जी, दूध, दवा एवं जरूरी सेवा से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे हुए हैं। इसके अलावा मार्ग पर जरूरी काम से आने-जाने वाले भी फंसे पड़े हैं। इधर, मार्ग बंद होने से लोग ख़ासे परेशान हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं जाम में फंसने से ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा जरूरी काम से घर से निकले लोग भी गंतव्य तक न पहुंचने से परेशान हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार आज रात 9 बजे करीब पहाड़ी से भारी मलबा आने से जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए। हालांकि नेशनल हाईवे की तरफ से मार्ग खोलने के प्रयास किये गए। लेकिन मार्ग खुलते ही बंद हो गया। इधर, मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।

मशीनों के खराब होने से हुई देरी
तीन धारा के पास चट्टान गिरने के बाद मार्ग खोलेने को पहुंची मशीनें खराब हो गई। इसके अलावा पर्याप्त मशीनें न होने से मार्ग खोलने में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button