उत्तराखंडचिंताजनक

उत्तराखंड में खेतों में काम करने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर एम्स में भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में राजमा लेने खेतों में गई महिला पर भालू ने हमला बोल दिया। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने भालू के हमले से लहूलुहान महिला को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से महिला को ऋषिकेश एम्स लाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। इधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने हेली रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह उपला ट्कनौर क्षेत्र के ग्रामसभा धराली निवासी सरोजनी देवी(40) धर्मपत्नी संतोष सिंह पंवार गांव के नजदीक सुबह खेत में राजमा लेने गई थी। जहां महिला पर भालू ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी एवं वन विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर हैलीकॉप्टर भेजने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करा कर घायल महिला को ऋषिकेश एम्स तक रेस्क्यू कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि भालू ने महिला के सिर पर गंभीर जख्म दिए हैं।।फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button