उत्तराखंडचिंताजनकसड़क हादसा

दुःखद खबर, टाटा सूमो दुर्घटना में 12 मौत, 5 ने छत से छलांग लगाकर बचाई जान, 17 लोग थे वाहन में सवार

देहरादून। जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लॉक के किमाणा गांव जा रही टाटा सूमो चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन में 17 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों ने छत से छलांग लगाकर जान बचा ली। जबकि 12 लोग करीब 500 से ज्यादा गहरी खाई में गिरने से मौत के मुंह मे समा गए। इधर, दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

लिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे के बाद एक टाटा सूमो उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग के लिए जोशीमठ से चली। इस दौरान वाहन में 12 लोग अंदर और 5 लोग छत पर सवार बताए गए। कच्चे मार्ग पर चढ़ाई में ज्यादा लोड होने पर वाहन आगे नहीं बढ़ पाया और पीछे आने लगा। इस पर कुछ लोग छत से उतरकर पीछे खिसक रहे वाहन के टायर पर पथर लगाने को उतरे। लेकिन इससे पहले ही वाहन पीछे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने लगा। इसे देखते ही छत पर सवार अन्य लोगों ने भी छलांग लगा दी। इसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। जबकि अंदर बैठे सभी लोग वाहन समेत 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। जिनमे 2 महिला और 10 पुरुष शामिल थे। खाई में गिरे सभी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन का दावा है कि वाहन के छत पर सवार 5 लोग थे, जिन्होंने छलांग लगाकर जान बचा ली थी। हालांकि चमोली के डीएम और एसपी ने 12 मृतक और 5 अन्य लोगों के वाहन में सवार होने की बात कही जा रही है। इधर, सूचना पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रस्सी के सहारे पहाड़ी से उतर कर रेस्क्यू शुरू किया।  खाई से शवों को निकलने का कार्य देर रात तक जारी है। उधर, घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा दुख जताया। इस घटना की डीएम चमोली को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए। साथ ही मृतक आश्रितों को दो दो लाख की राशि बतौर मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। इस मामले में डीएम चमोली से दूरभाष पर जानकारी लेने की कोशिशें की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

 वाहन दुर्घटना, SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी

आज दिनांक 18 नवम्बर 2022, को जनपद नियंत्रण कक्ष ,चमोली द्वारा SDRF को सूचित कराया गया की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह व एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है।

 

घायलों का नाम/पता-
1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

मृतकों का नाम/पता –
1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।
2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
10. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button