Uttarakhandउत्तराखंडट्रांसफरनई जिम्मेदारी

उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, कई अफसरों को पुरानी पोस्टिंग पर ट्रांसफर

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत 5 आईएएस और 25 पीसीएस समेत कुल 31 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। यह आदेश कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी हुआ, जिसमें कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां दी गई हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें और अपने वर्तमान पद से विधिवत कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर रिपोर्ट करें।चारधाम यात्रा, प्रशासनिक कसावट और जिलों में बेहतर समन्वय को देखते हुए यह तबादला सूची काफी अहम मानी जा रही है। खासकर जिला प्रशासन और शहरी विकास से जुड़े पदों पर बड़े बदलाव संकेत देते हैं कि सरकार आने वाले समय में प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में काम कर रही है।

 

आईएएस अधिकारियों के तबादले 

शासन ने आनंद स्वरूप (IAS-2010)को अपर सचिव/परियोजना निदेशक (यू-प्रिपेयर) से आयुक्त, खाद्य,
रूचि मोहन रयाल (IAS-2016) को अपर सचिव (खाद्य/नागरिक आपूर्ति), प्रकाश चन्द्र (IAS-2017) अपर सचिव समाज कल्याण/प्रबंध निदेशक, बंसी लाल राणा (IAS) निदेशक ICDS से आयुक्त, खाद्य का अतिरिक्त प्रभार, गौरी प्रभात (IAS-2023) संयुक्त मजिस्ट्रेट, पीडी गढ़वाल, आईएएस दीक्षिता जोशी को सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की जिम्मेदारी दी है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

वरिष्ठ पीसीएस स्तर पर बदलाव करते हुए नरेंद्र सिंह को कुलसचिव (आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हरिद्वार) से हटाए गए यहां शिवकुमार बरनवाल को भेजा गया है। प्रकाश चन्द्र दुमका संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नन्दन सिंह डूंगरीयल सचिव सेवा चयन आयोग, अवधेश कुमार सिंह संयुक्त निदेशक, शहरी विकास देहरादून, शैलेन्द्र सिंह  एडीएम टिहरी गढ़वाल, वैभव गुप्ता  एडीएम हरिद्वार बनाए गए. इसके अलावा सौरभ असवाल एडीएम नैनीताल,, मनीष कुमार सिंह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण,
संतोष कुमार पाण्डेय उप सचिव, उत्तराखंड सेवा चयन आयोग, लक्ष्मी राज चौहान  परीक्षा नियंत्रक, सेवा चयन आयोग,, कुसुम चौहान महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, हरगिरी देहरादून से हरिद्वार, अनुराग आर्या  चम्पावत से नैनीताल, रविंद्र जुवाठा उधमसिंह नगर से देहरादून, सुधीर कुमार नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल (नई जिम्मेदारी), हिमांशु कफिल्टिया सेवा चयन आयोग से एसडीएम उधमसिंह नगर, प्रेमलाल देहरादून से उत्तरकाशी, यशवीर सिंह पिथौरागढ़ से चमोली, मुकेश चंद्र सोला  उत्तरकाशी से देहरादून, विपिन चंद्र पन्त नैनीताल से चम्पावत, सुनील कुमार अल्मोड़ा से चम्पावत, पंकज भट्ट चमोली से टिहरी गढ़वाल, अल्केश नेगी  टिहरी से चमोली
कृष्णा बिष्ट  पौड़ी से रुद्रप्रयाग, अंकितराज टिहरी से पिथौरागढ़ एसडीएम बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button