Uttarakhandउत्तराखंडचारधाम यात्राजिम्मेदारीदावा

चारधाम यात्रा 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री कपाट खुलने से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ से पहले उत्तराखण्ड पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा विधिवत शुरू होगी।

इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेशन ने 15 और 16 अप्रैल को उत्तरकाशी का दौरा कर यात्रा मार्ग, सुरक्षा इंतजामों और धामों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रेस वार्ता में एडीजी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सरकार और पुलिस की पहली प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात प्रबंधन: वन-वे सिस्टम और भारी वाहनों पर रोक
यात्रा के दौरान भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना लागू की गई है, दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा, प्रमुख पड़ावों पर पार्किंग और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।संकरे मार्गों, ब्लैक स्पॉट और बॉटलनेक क्षेत्रों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, इंटरसेप्टर, हाईवे पेट्रोल यूनिट और क्रेन तैनात की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी।

हाईटेक सुरक्षा: ड्रोन, CCTV और एंटी-टेरर यूनिट तैनात
सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। यात्रा मार्ग और धामों पर CCTV कैमरे और ड्रोन निगरानी और DFMD (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) और HHMD की व्यवस्था  की जाएगी। साथ ही बम निरोधक दस्ते (BDS) और CAPF जवानों की तैनाती
इन उपायों से पूरे यात्रा क्षेत्र में 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

हेल्पलाइन और रियल टाइम अपडेट की सुविधा
श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7455939993 और 9411112976 जारी किए गए हैं।
इसके अलावा Uttarakhand Police App, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यात्रियों को मौसम, ट्रैफिक और मार्ग की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक खबरें फैलाने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बल के लिए भी बेहतर इंतजाम
यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। थाना और चौकियों पर अतिरिक्त सुविधाएं की गई। यात्रा मार्ग पर फैब्रिकेटेड बैरक, त्वरित रिस्पॉन्स के लिए पर्याप्त संसाधन किए गए हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर इस बार सुरक्षा, तकनीक और यातायात प्रबंधन का मजबूत समन्वय देखने को मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button